रायपुर। पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी को पागल कहना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में FIR करा दी है। महिला एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है।
मिली जानकारी के अनुसार मारुति इनक्लेव, टाटीबंध निवासी रवनीत कौर ने अपने पति विशालदीप सिंह और ससुर कुलदीप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रवनीत ने आरोप लगाया कि उनके पति और ससुर ने उनके पिता के मोबाइल पर कॉल कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आमानाका थाना पुलिस ने धारा 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवनीत कौर एम्स रायपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। थाने में अपने शिकायत में रवनीत कौर ने बताया है कि पारिवारिक कारणों से वह 8 जनवरी 2025 से अपने पति विशालदीप सिंह से अलग रह रही हैं। अभी वह अपने माता-पिता के साथ मारुति इनक्लेव में रहती हैं। उनके पति समय-समय पर फोन और ईमेल के जरिए उन्हें परेशान करते हैं। अस्पताल में भी उनके बारे में दुष्प्रचार करते है। शिकायत के अनुसार 24 अप्रैल 2025 को रात करीब 8 बजे विशालदीप ने उनके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर गालियां दीं और उनके माता-पिता सहित सभी को जान से मारने की धमकी दी। उनके पिता ने कॉल को स्पीकर पर रखा था, जिससे वह भी गालियां सुन सकीं, जो उन्हें बेहद अपमानजनक और डरावनी लगी। इस घटना से उनका परिवार भयभीत और परेशान है। उनके पति ने उन्हें मेल कर पागल भी कहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
