बिलासपुर। लंबी लड़ाई और प्रदर्शन करने के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 7 शिक्षकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इनके ऊपर NSS कैंप में नमाज पढ़वाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपी शिक्षकों जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।
आपको बता दें NSS कैम्प में शामिल छात्रों ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि कैंप में उनसे नमाज पढ़वाकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इसी शिकायत के आधार पर थाने में सात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। दरअसल गुरू घासीदास केन्द्रिय विश्वविद्यालय के द्वारा कोटा के शिवतराई में 07 दिवसीय NSS कैंप लगाया गया था। यह कैंप 26.03.2025 से 01.04.2025 तक आयोजित किया गया था। इस कैंप में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से 4 से 5 मुस्लिम छात्र भी थे। शिविर के बीच में ही 31.03.2025 को ईद पड़ा था। इस दिन NSS छात्रों के साथ गए शिक्षकों ने सभी छात्रों से नमाज पढ़वा दिया। इसके बाद कैंप में शामिल कई छात्रों ने इसकी शिकायत पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर थाने में शिकायत कर दी। छात्रों ने आरोप लगाया कि एनएसएस के शिविर में नमाज पढवाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और कैंप में शामिल छात्र छात्राओं से बयान लिए। इसके बाद प्रो.दिलीप झा, डाॅ. मधुलिका सिंह, डाॅ. ज्योति वर्मा, डाॅ. नीरज कुमारी, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, डाॅ. सुर्यभान सिंह, डाॅ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख) (ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। एनएसएस शिविर थाना कोटा ग्राम शिवतराई में आयोजित किया गया था। जिससे घटना का मूलस्थल थाना कोटा क्षेत्रांतर्गत होने से विवेचना के लिए अपराध की मूल डायरी थाना कोटा जिला बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
