बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसमें 300 से अधिक संदिग्धों की जांच की गई। इस दौरान 20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की तस्दीक भी हुई। जानकारी के अनुसार शहर में दूसरे प्रदेशों के सैकड़ों संदिग्ध शहर में घूम रहे है।
शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए 27.04.2025 को बिलासपुर पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों तथा बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस कार्रवाई के तहत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को अलग अलग थानों में लाकर उनकी पहचान, निवास स्थान, दस्तावेजों एवं गतिविधियों का विधिवत परीक्षण किया गया। इन थाना क्षेत्रों में एक्टिव 20 गुंडे-बदमाशों की भी विधिवत जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों तथा उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से बिलासपुर आए हुए हैं। इन व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संदेहियों के फिंगरप्रिंट्स भी लेकर डाटाबेस में मिलान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन व्यक्तियों के पास उचित दस्तावेज नहीं पाए गए या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अथवा जिनकी किसी अपराध में संलिप्तता हुई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक तत्वों को लगातार चेक किया जाएगा। विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लें तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखें।बिलासपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस को सूचित करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
