रायगढ़। DEO कार्यालय में पदस्थ हेड क्लर्क को ACB ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक स्कूल के चपरासी से वेतन भुगतान जारी करने के लिए 20 हजार रुपए की डिमांड की थी।
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र के हालाहुली माध्यमिक शाला में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य उसुराम केंवट का साल 2014 से 2017 तक का वेतन रुका हुआ था। वेतन का भुगतान नहीं होने पर चपरासी उसुराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट से वेतन भुगतान करने का आदेश होने के बाद भी उसे वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा था। जब DEO कार्यालय में पदस्थ हेड क्लर्क एम एस फारूखी से इस संबंध में बात की तो उसने वेतन निकलने का आदेश जारी करने के लिए 29 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। सौदेबाजी के बाद मामला 15 हजार रुपए में आदेश जारी करने का सौदा तय हुआ। इसके बाद उसुराम ने उसे पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए दिया। लेकिन उसके बाद भी उसका वेतन भुगतान नहीं हो सका। अब दूसरी किश्त देने से पहले उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी। ACB ने शिकायत की जांच करने के बाद हेड क्लर्क को ट्रैप करने की योजना बनाई और उसे केमिकल लगा हुआ नोट देकर भेजा। जिसके बाद आज दूसरी किस्त 10 हजार रुपए देते समय एसीबी ने हेड क्लर्क को ट्रैप कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। ACB की टिम ने हेड क्लर्क से रिश्वत की रकम भी जप्त कर ली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
