बीजापुर। कर्रेगुट्टा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जवानों ने 26 नक्सलियों ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार 20 शव बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी जप्त किए है। जवान कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में पिछले पखवाड़ेभर से घेरकर ऑपरेशन चला रहे है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सरेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवान लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं। इस बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों ने 26 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 टॉप कैडर के नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस थोड़ी देर में अधिकारिक बयान जारी हो सकती है। इससे पहले जवानों ने इसी इलाके में ऑपरेशन के बाद 4 नक्सली मार गिराए थे। दावा ये भी किया जा रहा था कि ऑपरेशन में कई सीनियर नक्सली या तो मारे गए है या फिर बुरी तरह घायल हुए है। नक्सलियों के कई बंकर और ठिकानों को जवानों ने तबाह कर दिया है।
सैकड़ों जवान 22 अप्रैल से करेगुट्टा की पहाड़ी में ऑपरेशन चला रहे है। पहले ही हफ्ते में 8-8 लाख की 3 इनामी महिला नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान अब तक 3 जवान प्रेशर आईईडी की जद में आकर घायल हो चुके है, वही CRPF के एक सहायक कमांडेंट भी जख्मी हुए है। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में किया जा रहा है। करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जवानों ने पहाड़ी पर कब्जा कर लिया है। ऑपरेशन के दौरान 2 बार नक्सलियों की तरफ से शांति वार्ता का पत्र भी भेजा गया था।
जिस दुर्गम पहाड़ों पर जवान ऑपरेशन चला रहे है इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया गया था। इसी का फायदा उठाकर नक्सलियों अपना सबसे सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। पहाड़ों में कई बंकर बना लिए थे। लेकिन इन पहाड़ों पर ऑपेशन चलाकर जवानों ने पूरी बाजी पलट दी है। जवानों ने पहाड़ पर जवान कब्जा कर लिया है। बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र के दायरे में नीलम सराई, दोबे, नम्बी, दुर्गमगुट्टा और करेगुट्टा पहाड़ी रेंज है। जिस पर फिलहाल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इतनी पहाड़ी रेंज को अपने कब्जे में लेते हुए जवान लगातार नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
