बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर के बीच स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सुरक्षाबलों को इनके मांद में पहुंचने के लिए 450 IED को पार करना पड़ा। नक्सलियों को इस बात का भरोसा था कि सुरक्षाबल किसी कीमत पर यहां तक नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन हर IED को डिफ्यूज कर जवान चोटी तक पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर 21 दिनों तक चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन की सफलता को लेकर आज सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बीजापुर पहुंचकर संयुक्त प्रेस वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि इस अभूतपूर्व ऑपरेशन में अब तक 31 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान 18 जवान घायल हुए, हालांकि सभी जवान खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन के तहत कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से 35 राइफल और 450 आईईडी बरामद किए गए हैं। नक्सलियों द्वारा दो वर्षों के लिए जमा किया गया 12 हजार किलो राशन भी बरामद कर नष्ट किया गया है।
सुरक्षाबलों ने इस इलाके में नक्सलियों के 210 बंकरों को ध्वस्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने बीजीएल सेल, इंसास राइफल, एसएलआर, माउजर लोडिंग राइफल, 315 बोर, सिंगल शॉट और 303 बोर की राइफलें, डेटोनेटर, वायर और बड़ी मात्रा में गोलियां भी बरामद की।
अधिकारियों ने बताया कि जवानों को ऑपरेशन के दौरान कई भौगोलिक और मौसमी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिन में जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंचता था, वहीं रात में तेज ठंड का सामना करना पड़ता था। कई जवान डिहाइड्रेशन की स्थिति में बेस कैंप लाए गए, लेकिन सभी ने साहस के साथ अभियान को अंजाम तक पहुंचाया। इधर यह ऑपरेशन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
