बिलासपुर। पुलिस ने मटियारी से 22 किलो गांजा जप्त किया है। इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी झाड़ू बेचने के आड़ में गांजा बेचने का काम कर रहे थे।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि गुरुवार 15.05.2025 को तडके सीपत पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी शिव मंदिर के पीछे मकान में भारी मात्रा में गांजा आया है। यहां झाडु बेचने की आड में झाडु जैसी आकृति के भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक किया हुआ मादक पदार्थ गांजा बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के लिए पुलिस की एक टिम मटियारी पहुंची। थाना सीपत व ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये मटियारी गांव में जाकर रेड कार्यवाही की। यहां आरोपियों से झाडु जैसे आकृति के भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक किया हुआ 10 पैकेट बरामद किया गया। पैकेट खोलकर देखने से गांजा मिला। जिसके संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपीगण देवकुमार सूर्यवंशी एवं बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू के कब्जे से ब्राउन टेप से लपेटे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 22 किलो जप्त किया गया है। जप्त गांजे की कुल किमत करीब 03 लाख 30 हजार रू बताई जा रही है। मामले में थाना सीपत में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. देवकुमार सूर्यवंशी पिता साहेब लाल सूर्यवंशी उम्र 46 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. बाल कृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू पिता लालमन सिसोदिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी सीपत, निरीक्षक अजहरउददीन प्रभारी ए.सी.सी.यू. सउनि शिवसिंह बक्साल प्र. आर देवमुन पुहुप, राहुल सिंह, कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह आर. संजय यादव, अविनाश कश्यप, राजेन्द्र साहू की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
