बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आज खनिज अमला ने ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा, उदइबंद एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। जहाँ रात्रि लगभग 3-4 बजे अमलडीहा एंव उदईबंद रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमलडीहा रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन मशीन एंव 1 हाइवा वाहन को सीलबंद किया गया तथा ग्राम उदइईबंद अंतर्गत रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन एंव 1 हाइवा वाहन को सील बंद किया गया। खदान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची खनिज टीम को देखकर मौके से सभी वाहन चालक और ऑपरेटर भाग खड़े हुए। जिसके पश्चात मौके पर पाये गए वाहनों को खनिज विभाग द्वारा सीज़ (seize) किया जाकर खदान संचालको को उत्खनन शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है। खनिज विभाग ने धोखे से आज एक भाजपा नेता के अवैध रेत और गिट्टी भंडारण पर छापामार कार्रवाई कर दी। किसी अवैध भंडारण की सूचना तो दी थी लेकिन भाजपा नेता ने चोरी की रेत और गिट्टी डंप कर रखा है ये नहीं बताया। यही कारण है रोड तोरवा के समीप डंप लगभग 200 हाइवा रेत एंव 200 हाइवा मिट्टी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर जप्ती की कार्रवाई की गई है। हालांकि बाद में भाजपा नेता ने एक बिल्डर पर दबाव बनाया कि वो खनिज विभाग से कह दे कि रेत और गिट्टी उसका है। लेकिन दबाव काम नहीं आया। हालांकि इस छापे के पीछे भाजपा की अंदरूनी लड़ाई को भी महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। फिलहाल तो रेत और गिट्टी जप्त हो गई है। पूर्व मे 13 मई को कुदुदंड क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 04 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना कोनी में सुरक्षार्थ किया गया। 15 मई को खनिज अमला द्वारा करही कछार,सेंदरी, निरतू, घुटकू क्षेत्र का निरीक्षण किया गया,जहाँ करही कछार क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन करते 1 चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद किया गया। निरतू क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया।सोढाखुर्द क्षेत्र से अवैध रूप से लगभग 150 हाइवा भण्डारित खनिज रेत को जप्त किया गया।
इस प्रकार 05 दिवस के भीतर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर 3 चैन माउंटेन 02 हाइवा सीज़ किया गया। अवैध परिवहन पर 07 ट्रेक्टर को जप्ती किया गया। अवैध भण्डारण पाये जाने पर लगभग 350 हाइवा रेत पर जप्ती की कार्रवाई की गयी है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
