बिलासपुर। पथरिया मोड़ के पास बस और एक ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई है। इस टक्कर में 20 यात्री घायल हो गए है। कई यात्रियों को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है।
मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस क्रमांक सीजी 10 जी 0323 पथरिया मोड़ के पास सुबह 9: 15 बजे सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक और बस के इस टक्कर से बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हो गए है। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट वाले यात्रियों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों मे संतोष साहू पिता सुंदरलाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी मुंगेली, दुर्गा सप्रे पिता पिंटू सप्रे उम्र 4 वर्ष निवासी मुंगेली, नरेसिया सप्रे पति तीरथ राम सप्रे निवासी मुंगेली, झूल बाई पति प्रभु सप्रे उम्र 45 वर्ष निवासी मुंगेली, तोप सिंग पिता जगदीश सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी सोढार, रजनी यादव पति रज्जू यादव उम्र 40 वर्ष निवासी सेतगंगा, सनत साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी दुल्लापुर, कुमारी यदु पिता राम प्रसाद ध्रुव उम्र 17 वर्ष निवासी लगहा मुंगेली, परेटन बाई पति राकेश मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष निवासी फंदवानी, राकेश पिता अर्जुन दास उम्र 41 वर्ष निवासी फंदवानी, महावीर ध्रुव पिता बुधराम ध्रुव उम्र 39 वर्ष निवासी मुंगेली, महेंद्र वस्त्रकर पिता देवनारायण वस्त्रकर उम्र 34 वर्ष निवासी सीपत, मधुर वस्त्रकर पिता लक्ष्मण पुत्रकर निवासी सीपत है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
