बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने बिल्हा और बोदरी बड़ी कार्रवाई की है। बोदरी में जहां 250 लीटर महुआ शराब जप्त की है वहीं 1790 किलो महुआ लगान जप्त किया है। टिम ने अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देश और प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में बोदरी और चकरभाटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टिम ने कच्ची शराब विक्रेताओं से 250 लीटर कच्ची शराब ज़ब्त किया है और 1790 किलोग्राम महुआ लाहन तालाब एवं नाले से बरामद कर मौक़े पर ही नष्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार टिम ने बोदरी के वार्ड नंबर 9 निवासी नागेंद्र वर्मा पिता नानकु वर्मा से 25 लीटर, राजेश पिता झुनाऊ वर्मा से 35 लीटर, रवि पिता राजकुमार वर्मा से 40 लीटर, संतु पिता दर्शन प्रसाद वर्मा से 15 लीटर महुआ शराब और 45 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया है। इसके अलावा बोदरी के नउआ तालाब से 75 लीटर महुआ शराब एवं 1525 कि महुआ लहान जप्त किया है। तालाब के पास एक नाले भी 60 लीटर महुआ शराब और 220 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर बिल्हा क्षेत्र प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र जामरे, ऎश्वर्या मिंज, मुख्य आरक्षक अनिल पांडे, जयशंकर कमलेश, कल्याण कहरा, वीरभद्र जायसवाल आरक्षक श्रीकांत राठौर, प्रभुवन बघेल एवं ड्राईवर संदीप खलखो, जितेन्द्र शर्मा शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
