बिलासपुर। पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग में चोरी/लुट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 350 लीटर डीजल जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शेख कलीमुद्दीन कोनी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.05.2025 को ग्राम गतौरी के RV पेट्रोल पंप के सामने से मेरी डीजल टेंकर क्रमांक CG 04 PT 8504 डीजल की चोरी की गई है। वह रायपुर मंदिर हसीद से टैंकर में डीजल लोड कर अंबिकापुर जा रहा था। रात्रि होने से गतौरी RV पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी खड़ी करके आराम कर रहा था। तभी सफेद रंग के स्कार्पियो में कुछ लोग आये और गाड़ी के दरवाजा को बाहर से रस्सी बांध कर अपने पास में रखे सब्बल से गाड़ी के सर्विस टंकी के लॉक को तोड दिया और उसमें से करीबन 350 लीटर डीजल कीमती करीब 32000 रूपये चोरी कर ले गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान 19.05.2025 को सूचना मिला कि पीकप टेंकर क्रमांक CG 04 PA 0314 में कोरबा की ओर से चोरी का डीजल लेकर कुछ लोग बिक्री करने के लिए आ रहे है। सूचना पर तत्काल हिर्री एवं कोनी पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आरोपीयों की घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान एक सफेंद रंग के महेन्द्रा पीकप टेंकर क्रमांक CG 04 PA 0314 को रोककर चेक किया गया। चालक रमाकांत से पुछताछ के दौरान पीकप टेंकर में चोरी का डीजल होना स्वीकार किया। पुछताछ में 13.05.2025 को गतौरी RV पेट्रोल पंप के सामने खडी गाडी से करीबन 350 लीटर डीजल कीमती 32000 रू को चोरी करना स्वीकार किया। सबुत के आधार पर आरोपीगण रमाकांत वर्मा पिता अनुप वर्मा उम्र 24 साल 02. वीरेन्द्र ध्रुव पिता लक्ष्मण ध्रुव उम्र 25 साल निवासी जोगीपुर (रहंगी) चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफतार किया गया है। हिर्री थाना द्वारा पृथक से आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(ई) BNS/303(2), 317(2), 3(5) के तहत् दर्ज कर जप्त माल सहित आरोपी को थाना कोनी के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जायसवाल, अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर.टण्डन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी हिर्री तथा थाना प्रभारी कोनी और स्टाफ़ की सराहना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
