बिलासपुर। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवकों से कुल 9 लाख रुपए की ठगी की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2025 को सत्यनारायण सांडे निवासी वार्ड 15 सारथी मोहल्ला बलौदा, जिला जांजगीर चांपा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। अपने रिपोर्ट में उसने बताया कि कामता मेहता ने माया सेल्स नामक कंपनी खोलने और उसमें नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 22 लोगों से 9 लाख रुपए की ठगी की है। लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी जानकारी तत्काल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कामता मेहता को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकार कर लिया, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
