बिलासपुर। शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखाधड़ी कर 3 साल से फरार था। आरोपी ने लगभग 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।
बिलासपुर पुलिस धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। एक मामले में बिरकोना निवासी अविनाश साहू ने कोनी थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.06.2022 से 15.08.2022 तक गूगल पे के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर उससे कुल 2,88,000 रुपए ट्रांसफर कराया और उसके साथ धोखाधड़ी की।रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना लिया गया। विवेचना दौरान लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन खजराना इंदौर (मध्यप्रदेश) पाए जाने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम खजराना, इंदौर (म.प्र.)के लिए रवाना किया गया। टावर लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी यश चावला पिता स्व.प्रहलाद चावला उम्र 34 साल को राम कॉलोनी कैलाशपुरी, बंगाली स्वेयर थाना खजराना जिला इंदौर (म.प्र.) से पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे इंदौर के न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आज 20.05.2025 को बिलासपुर लेकर आए और जेएमएफसी न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी किशोर केंवट, प्र.आर.अशफाक अली, आरक्षक अविनाश पांडे तथा रक्षित केंद्र से निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन आरक्षक दीपक मरावी का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
