नारायणपुर। जवानों ने अबूझमाड़ फिर से एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। इस ऑपरेशन में DRG का एक जवान भी शहीद हुआ है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में बड़ी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है। इसमें पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू भी मौजूद है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स को रवाना किया गया। अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनो तरफ चल रही गोलियों के बीच दोपहर जवानी 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसमें नक्सलियों के बड़े लीडर बासव राजू भी शामिल है। बसव राजू पर डेढ़ करोड़ रुपए का इन था। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर चली मुठभेड़ के बाद चली सर्चिंग में सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। इसके अलावा बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि माओवादी संगठन चीफ बसव राजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। बसव राजू संगठन के अंदर कई नाम, गंगना, प्रकाश और बीआर नाम से जाना जाता था। पोलित ब्यूरो के सदस्य बसव की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल से बीटेक डिग्रीधारी बसव राजू 1970 में घर छोड़कर माओवादी संगठन से जुड़ गया था। इस दौरान उसने 1987 में बस्तर के जंगल में लगे लिट्टे के कैंप में बम बनाने और एंबुश की ट्रेनिंग भी ली थी। राजू को बम बनाने का एक्सपर्ट माना जाता था।
00 मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रदेश में नक्सली ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमारे डीआरजी जवान सक्रिय रूप से शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसके पूरा होने पर सटीक विवरण साझा किया जाएगा। हम अपने बहादुर जवानों के साहस को सलाम करते हैं।
वहीँ उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मुठभेड़ पर कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जवानों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
