बिलासपुर। आबकारी की टीम ने बुधवार को महुआ शराब बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी है। निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्ट्री से टिम ने 160 लीटर शराब और 600 किलो लहान जप्त किया है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ओ मुखबिर से सूचना मिली कि तखतपुर के नजदीक ग्राम ढनढन में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही है। यह से सैकड़ों लीटर अवैध शराब बनकर बेचा जा रहा है। ग्राहकों की मांग पर रात रातभर शराब बनकर थोक में सप्लाई किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में विभाग की टिम ने तखतपुर स्थित ढनढन निवासी भावेश कुर्रे के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की तो आरोपी को शराब फैक्ट्री शराब बनाते हुए पकड़ लिया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो ठिकाने से पालिथिन में पैक करके रखे गए भारी मात्रा में देशी शराब मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। फैक्ट्री से 160 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब बनाने के बाद दो लीटर और एक लीटर के पालीथिन में शराब पैक करके थोक बिक्री करता है। मौके से 160 लीटर देशी शराब के अलावा 600 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया है। साथ ही फैक्ट्री का का सारा सामान को जब्त भी किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकड़ने में सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश, जितेंद्र शर्मा का महत्व पूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
