बिलासपुर। ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में नशीली सिरप बेचने वाले युवक को पुलिस ने एक नाबालिग के साथ पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप जप्त किया गया है। जिसकी किमत 10725रू.है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से प्रतिबंधित ONERX 55 बॉटल कफ सिरप जप्त किया गया था। दोनो के खिलाफ NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में ईण्ड टू ईण्ड विवेचना के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम ये सिरप झारखण्ड देवघर के राज मेडिकल के संचालक से सम्पर्क कर मांगता था। इसके बाद वह गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित मार्केट में खपाता था। प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया और देवघर जाकर आरोपी का पता लगाया गया। आरोपी के देवघर में ही होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रितूराज सिंह को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म स्वीकार कर लिया।
नाम आरोपी –
रितूराज सिंह पिता अरूण कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी हिन्दू विद्यापीठ के पास बी.एन.झा रोड थाना नगर जिला देवघर झारखण्ड।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
