बिलासपुर। जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष दोनो पक्ष की ओर से लाठी, रॉड, सब्बल और धारदार हथियार से एक दूसरे पर जमकर हमला किया गया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। गर्भवती महिला समेत दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदीकला टोना निवासी गीताराम साहू का अपने चचेरे भाई सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार बैठकें भी हो चुकी थीं। लेकिन कोई सुलह नहीं हो रही थी। बुधवार रात करीब 10 बजे जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद उनके बीच झड़प शुरू हो गई। ग्राम खैरा निवासी सुनील साहू पिता स्व. घनश्याम साहू (40), हरदीकला निवासी सागर साहू पिता रामजी साहू(21) व नाबालिग लड़का ने अपने चचेरे भाइयों पर लाठी व सब्बल लेकर घर में घुस गए और पावती साहू के साथ विवाद करने लगे। आवाज को सुनकर गीताराम साहू व वेदराम साहू भी निकले। फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी, रॉड, डंडे और सब्बल से जमकर मारपीट हो गई। गीताराम साहू पिता विश्राम साहू, उसके छोटे भाई विश्राम साहू, रविना साहू समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान गीता राम साहू की मौत हो गई है। वेदराम साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। टीआई रजनेश सिंह के अनुसार देर रात कुछ लोग खून से लथपथ होकर थाने पहुंचे और मारपीट की जानकारी दी। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही उनकी रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह हमले में घायल गीताराम की मौत की खबर आई, जिसके बाद पुलिस सिम्स पहुंच गई। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। वहीं, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
