बिलासपुर। जमुनापाली कोयला खदान खुलने के बाद शहर के कई वैध – अवैध कोल व्यवसाई सकते में है। क्योंकि नियम कानून के अनुसार कई लोगों को डिपो छोड़ना पड़ेगा अपना ठीहा किसी दूसरी जगह लगाना पड़ेगा। ऐसे कोल डिपो की संख्या 8 है। आपको बता दे कोयले का अवैध कारोबार करने वाले डिपो किराए पर लेकर हर महीने करोड़ों का अफरातफरी कर रहे है।
कोयले के भंडारण और परिवहन आदि को लेकर जो नियम बना है उसके अनुसार किसी भी कोयला खदान से 25 किलोमीटर के दायरे में कोई कोल डिपो नहीं खुलेगा। यह दूरी एयर डिस्टेंस में नापी जाती है। जमुनापाली में कोयला खदान खुलने के बाद 25 किलो मीटर के दायरे में सेंदरी तक एरिया आ रहा है। मतलब पाली से लेकर सेंदरी के बीच जितने भी वैध अवैध कोल डिपो चल रहे है अब बंद होने वाले है। Democrecy.in के पास जो सूची है उसके अनुसार 8 कोल डिपो आ रहे है। जिसमें पहला नंबर पर है अरपा फ्यूल – गतौरी/जलसों, कोल मेन लॉजिस्टिक इंडिया प्रा ली गतौरी ये राजकुमार कीड़े का है। जगदम्बे कोल ट्रेडिंग कंपनी पेंडरवा, ये ठाकुरदास कोटवानी का है। लेकिन यहां कोयला का धंधा कोई और करता है। जय अंबे कोल बेनिफिकेशन भाड़ी, ये रामजीत सिंह के नाम पर है। कश्यप कोल डिपो लिम्हां, ये कोल डिपो जोगेंदर कश्यप के नाम पर है। बालाजी कोल ट्रेडिंग कंपनी गतौरी, ये डिपो दिलीप कुमार के नाम पर है। तारा ट्रेडर्स सांधीपारा रतनपुर ये कोल डिपो सूर्य प्रकाश गुप्ता के नाम पर है। इसी तरह मोहतराई में रमाकांत मौर्य का एक डिपो है। इनमें से कई डिपो किराए पर चल रहे है। डिपो लीगल होता है लेकिन कारोबार इलगल किया जाता है। इनमें से कुछ डिपो का लाइसेंस अवधि 4 – 6 महीने ही बचा है। लिहाजा इनको आगे के नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। लेकिन जिन कोल डिपो के लाइसेंस नवीनीकरण का समय ज्यादा लंबा है उनके लाइसेंस बीच में निरस्त किया जा सकता है। क्योंकि इसके लिए मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा गया है। यदि ऊपर के अधिकारी हरि झंडी दे दिए तो बीच में ही लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
