बिलासपुर। गांजा तस्करों को गांजा मुहैया कराने वाले दो मुख्य आरोपियों को बिलासपुर की पुलिस उड़ीसा से पकड़ लाई। दोनों आरोपी कई राज्यों को गांजा की सप्लाई करते थे।
बिलासपुर पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा/शराब/नशीली दवा बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।दो महीने पहले 24.03.2025 को मुखबीर की सूचना पर गांजा तस्करी करते हुए विष्णु कांत सिंह, सौरभ यादव उर्फ पंकज और उत्तर प्रदेश के सचिन उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से टाटा नेक्सान कार क्र.CG 04 LZ 3844 के पीछे सीट एवं डिक्की में रखे 102 को गांजा जप्त किया गया था। तस्कर गांजा को ब्राउन कलर के पॉलीथिन में 01-01 किलो का पैकेट बनाकर रखे थे। इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विष्णु कांत सिंह, सौरभ यादव उर्फ पंकज, सचिन उर्फ मोंटी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इन आरोपीयो से पुछताछ के दौरान पता चला कि गांजा की सप्लाई अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बरगढ़ उडीसा निवासी क्षीरसागर साहू तथा बलांगीर उडीसा निवासी फ्रांसीस कुम्हार करते थे। उनसे गांजा खरीद कर ये उत्तरप्रदेश में में बेचते है। इसके बाद प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, शहर एवं एसीसीयु प्रभारी अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा तथा एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी सिध्दार्थ् बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में गांजा बेचने वाले बरगढ़, उडीसा निवासी क्षीरसागर साहू के घर पर बिलासपुर पुलिस की टीम ने दबिश दी और क्षीरसागर साहू पिता धींगरा साहू उम्र 39 साल साकिन नीलाकर थाना पाईकपाल जिला बडगढ़ उडीसा 02.फ्रांसीस कुम्हार पिता ललित कुम्हार उम्र 32 साल साकिन लोहासिंघा थाना लम्हा जिला बलांगीर, उडीसा को विधिवत् अभिरक्षा में लेकर कोनी थाना लाया गया है। पदार्थ गांजा बेचने वाले तथा तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर केंवट उनि हेमंत आदित्य, स.उ.नि.अशोक चौरसिया, प्र.आर. रमेशचंद्र पटनायक, आर. विजेंद्र सिंह, अविनाश पांडे का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
