बिलासपुर। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल भराने गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी 150 रुपए की जगह 100 रुपए का पेट्रोल देने पर विरोध कर दिया। मारपीट से युवक के पीठ समेत कई जगहों पर जख्म के निशान हैं। इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी लोकेश कुमार चावला (27) पिता दिलीप चावला ऑटो डील का काम करता है। व्यापार विहार में उसकी दुकान है। गुरुवार की रात वो दुकान बंद कर व्यापार विहार रोड में स्थित गुंबर पेट्रोल पंप पहुंचा। इस दौरान उसके साथ गिरीश सोनी भी अपनी बाइक में पेट्रोल भराने गया था। वह अपनी बाइक में 100 रुपए और गिरीश की बाइक में 50 रुपए का पेट्रोल भरने बोला। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने मीटर में छेड़छाड़ कर केवल 100 रुपए का पेट्रोल भरा, जिसका उसने विरोध किया। लोकेश चावला ने बताया कि उसने मीटर में छेड़छाड़ कर कम पेट्रोल भरने की शिकायत करने की तो वहां मौजूद कर्मचारी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान 7-8 कर्मचारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पाइप व ईंट से हमला कर दिया, इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई है। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। लेकिन FIR दर्ज नहीं किया है।
लोकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीपत क्षेत्र के अनिल केंवट भी पेट्रोल भराने पहुंचा था। इस दौरान कर्मचारियों ने उसकी बाइक में भी कम पेट्रोल डाला था। उसका विरोध करने पर उसके साथ भी कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की जिससे उसे चोट लगी है। मारपीट की घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 7-8 कर्मचारी मिलकर लोकेश के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक कर्मचारी ईंट और पाइप उठाते नजर आ रहा हैं। इस हमले में लोकेश के पीठ सहित अन्य जगहों पर जख्म के निशान भी दिख रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
