बिलासपुर। पत्रकार और उसके पिता पर घर घुसकर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपियों को घटना स्थल पर लेजाकर मुर्गा बनाया गया और उनके होहल्ले में उनका जुलुश निकला गया। इसके बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली में अशोक गुप्ता ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 23/5/2025 को उसका लड़का शेखर गुप्ता रात करीबन 10/30 बजे ऑफिस से अपने घर कतिया पारा वापस आया तो उसके घर के सामने कुछ लड़के खड़े थे। गाड़ी को किनारे करने को बोला तो उसी बात को लेकर. राहुल सिह, मिथिलेश सिह और शुभम ने शेखर गुप्ता से गाली गलौच करके चले गए। थोड़ी देर बाद राहुल, मिथिलेश, शुभम अपने अन्य साथियो के साथ हाथ में डंडा लाठी लेकर आए और उसके घर अंदर घुस गए। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डण्डा, हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। राहुल सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के द्वारा घर घुसकर मारपीट करने से अशोक गुप्ता और उसके पुत्र शेखर गुप्ता को चोट आयी है। जिनका सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) bns के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गयी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SSP रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम बनाकर आरोपियों के घर पर दबिश दी। आरोपी राहुल, शुभम सोनी, मिथिलेश सिह, रोहन साहू, काव्यांशु विनोदीया को घटना के 2 घण्टे के अंदर पकड कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गयी। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उनकी निशानदेही पर डण्डा, चाकू एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकिल, स्कूटी को जप्त कर लिया गया है। इसके बाद आरोपियों को घटना स्थल पर मुर्गा बनाया गया और कतियापारा, गांधी चौक में जुलूस निकाला गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलास किया जा रहा है।
नाम आरोपी:- 01 शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल साकिन कतियापारा बिलासपुर
02- राहुल सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 24 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
03 मिथलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर उम्र 25 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
04- रोहन साहू पिता लिला साहू उम्र 19 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
05- काब्यांशु बिनोबिया पिता राजकुमार विनोदीया उम्र 21 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
