बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की राड से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक लोहे की पट्टीनूमा राड पुलिस ने जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि संतोष कांत ने 23.05.2025 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.05.2025 को अपना शशीकांत उम्र 20 साल के साथ किराना दुकान में बैठा था। तभी दोपहर करीब 04:00 बजे समुद कुमार खाण्डे उम्र 48 साल निवासी गतौरा नशे की हालत में आया और मेरे दुकान से पानी पाउच राजश्री खरीदा। लेकिन उसका पैसा नहीं दिया। पानी पाउच को वहीं फाडकर सतोष गेंदले के सिर में जबरन डाल रहा था। सामान का पैसा मांगने पर अचानक गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली देने लगा। जान से जान से मारने की धमकी दिया। फिर तुम्हारा पैसा अभी देता हूँ कहकर मोटर सायकल स्टार्ट कर अपने घर गया। फिर सुमेद्र खाण्डे ने 100 रूपये दिए और लड़का शशी कात को फिर से गाली देने लगा। गाली गलौच करने से मना किया तो वह अपने घर तरफ चला गया फिर कुछ देर बाद अपने छोटे भाई शिव खाण्डे उम्र 28 साल को साथ में लेकर शाम करीबन 06.30 बजे आया और शशीकांत को मर्डर कर देने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई सतराम हल्ला सुनकर घर तरफ से दौडते हुए दुकान के पास पहुंचे थे। शिव खाण्डे ने हाथ में रखे लोहे के पाईप से मेरा लडका शशीकांत को जान से मारने की नियत से सिर में प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गभीर चोट लगी और खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया था। मै अपने पत्नि अशोक बाई एवं छोटा भाई सतराम कांत साथ बीच बचाव करने के लिए गये तो सुमेन्द्र खाण्डे एवं उसके घर के अन्य लोग ने मिलकर हाथ मुक्का पत्थर लकड़ी के डण्डा से हम तीनों को मारपीट किये है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 109 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी शिव खाण्डे पिता परस खाण्डे उम्र 28 साल निवासी गतौरा थाना मस्तरी जिला बिलासपुर को उसके घर से पकड़ा गया और घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पट्टीनुमा रॉड को जप्त किया गया है। आरोपी ने घटना करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिर० आरोपी का नाम- शिव खाण्डे पिता परस खाण्डे उम्र 28 साल निवासी गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
