बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर का कहना है केंद्र की सरकार ठीक चल रही है लेकिन प्रदेश की सरकार तो …. जै श्री राम है…। भाजपा का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पार्टी में पार्टी के लोगों को हराने का काम डॉक्टर रमन सिंह जैसे लोग करते हैं। रमन सिंह उन्हें तीन बार हराने का प्रयास किया है। पार्टी के सभी नेताओं को पता है। कार्रवाई करना चाहिए लेकिन नहीं करते। नक्सलवाद के सवाल पर श्री कंवर ने कहा कि जब मैं गृह मंत्री था उसी समय हमने निर्णय कर लिया था कि नक्सलवाद को खत्म करेंगे, लेकिन उस समय के केंद्र सरकार ने एक पैसे की मदद नहीं की और न ही फोर्स भेजा…। उस समय केंद्र सरकार में बैठे लोग ही नक्सलियों को मदद कर रहे थे। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का काम ठीक है लेकिन राज्य सरकार काम तो “जय श्री राम” है। हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है और न ही जनता खुश है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
