बिलासपुर। कोटा के कोंरी डेम में पिकनिक मनाने गए इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई है। 24 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद डैम से उसका शव मिला है। मृतक रेलवे में जूनियर इंजियर था और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था।
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी सतेंद्र सिंह रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। रविवार को अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोटा के कोरी डेम आया हुआ था। इस दौरान उसके साथ उसके साथ दो लड़के और चार लड़किया शामिल थी। डैम में नहाते समय वह अधिक गहराई में चला गया। शुरुआत में डैम के बाहर बैठे दोस्तो को लगा मजाक कर रहा है। लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकला तो दोस्तों की चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोग आए और डैम के अंदर जाकर खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला । इस बीच कोटा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेश शुरू हुआ। SDRF की टिम ने शाम करीब 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोजबीन की और जहां नहा रहे थे वहां पर भी खोजबीन कि गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। इस दौरान घटना की सूचना उसके परिवार वालो को भी दे दी गई। इधर लगातार खोजबीन करने पर भी जब सतेंद्र का कही कुछ पता नहीं चल सका तो मौजूद साथियों मे शोक का लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और पूरे डैम में उसकी तलाश की गई। घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को डेम में लाश तैरती हुई दिख गई। SDRF की टिम ने शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे विभाग में पदस्थ जूनियर इंजिनियर सतेंद्र सिंह अच्छा तैराक था। जब वह अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया तो नौका विहार और मछली पालन वाले क्षेत्र के पास लोग नहा रहे थे। इसी बीच सतेंद्र सिंह गहराई में जाता और नहाकर वापस आ जाता था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
