नवोदय हास्ययोग केन्द्र का 14वां स्थापना दिवस सोल्लास सम्पन्न, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया मुग्ध

बिलासपुर। रविवार को नवोदय हास्ययोग केन्द्र जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकण्डा बिलासपुर का 14वां स्थापना दिवस रवीन्द्र भवन एसईसीएल बसंत विहार परिसर में सोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वाय. एस. परिहार, से.नि. कार्यकारी निर्देशक, चिकित्सा सेवाएं, कोल इंडिया लिमिटेड थे।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत गीत से हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पाहार एवं बैज लगाकर किया गया। आर. के. प्रसाद अध्यक्ष के उद्बोधन के पश्चात् राजेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष लॉफ्टर महासंघ, डी.पी. गुप्ता अध्यक्ष नवजीवन हास्ययोग केन्द्र, दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार एवं अंत में अध्यक्ष डॉ. वाय. एस. परिहार का आशीर्वचन हुआ। तत्पश्चात् सदस्यों द्वारा धरती से आकाश की ओर एवं अभिवादन की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती मंजू प्रसाद एवं श्रीमती चौधरी द्वय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें बच्चों के नृत्य, गीत पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रवीन्द्र भवन गूंजने लगा। संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता (सेठ) के नवोदय हास्ययोग केन्द्र के संदेश का सभी ने स्वागत किया। आरके प्रसाद अध्यक्ष एवं टीम द्वारा हास्य अदालत पेश किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। एस.पी. चौधरी का गीत एवं युगल गीत को सभी ने सराहा।

कार्यक्रम में लॉफ्टर महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महासचिव द्वय डी.पी. गुप्ता, प्रकाश जोशी एवं बिलासपुर शहर के सभी हास्ययोग केन्द्र के अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में नवोदय हास्ययोग केन्द्र के संरक्षक आर.पी. गुप्ता, बी.पी. गौरहा, रमेश शर्मा, शिव कुमार साहू, शिवचरण साहू, विनोद गुप्ता, डॉ. चंदन सिंह, लतेल निर्मलकर, टी. एन. वर्मा, संजय सिंह, एस.पी. चौधरी, सी.बी. शर्मा, नारद सिंह ठाकुर, राजू सिंह, रामशिरोमणि त्रिपाठी, ए.एस. कनेरिया, एम. सिंह, एम.डी बरेठ, मोहित राम यादव, लच्छन, खाण्डेकर, भुनेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, वाय.डी. दीवान, भोवाल, कुमार भट्टाचार्य, श्याम सुंदर साहू, लक्ष्मी देवांगन, हनुमान देवांगन एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *