रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। बिलासपुर के कमल सोनी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें संविधान संशोधन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने प्रदेश में व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात चेंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन) को सौंपी गई है। यह न केवल बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चेंबर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। बिलासपुर के गौरव कमल सोनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। संरक्षक मंडल में श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, खुबचंद पारख, बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यू. एन. अग्रवाल, मगन भाई पटेल और चतुर्भुज अग्रवाल शामिल हैं। चेयरमेन के रूप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल और वाइस चेयरमेन के रूप में चेतन तारवानी को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारी अध्यक्षों की नई टीम
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जेसिंह, विनय बजाज, विक्रम सिंघदेव, कमल सोनी और जसप्रीत सजुजा का चयन किया गया है। प्रमुख सलाहकारों में त्रिलोकचंद बड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रंगटा, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्माशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी सीसी, विजय मुकीम, गुर्जीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा और श्री दीपक रहेजा शामिल हैं।
00 अध्यक्ष का संदेश
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
