बिलासपुर। मोपका थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरी की एक शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की चोरों के हौसले बढ़ गए और दुबारा चोरी को घटना को अंजाम दे दिया। दो – दो लिखित शिकायत के बाद भी विधिवत FIR दर्ज नहीं किया गया है।
उर्तुम निवासी कमलेश काछी ने मोपका थाने में चोरी की नामजद शिकायत किया है। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाए चोरों को प्रश्रय देती रही, इसका नतीजा ये हुआ कि चारों ने दूसरी बार भी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। कमलेश ने पहली शिकायत 17 जून को किया था। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह उर्तुम निवासी अनिल कुमार गौरहा का खेत अधिया में बोता है। खेत की सुरक्षा के लिए जाली तार से घेराबंदी की गई है। रात में 12 लोहे का एंगल चोरी हो गया है। घटना दिनांक को विनय सूर्यवंशी, चंद्रकांत विश्वकर्मा और देव केवट को खंभा तोड़ते हुए देखा गया है। दूसरे दिन पूछताछ की गई तो पता चला कि चोरी ग्राम पंधी में 20 किलो 500 ग्राम लोहा बेचने की जानकारी मिली है। इस शिकायत पर सीपत पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि चारों ने सप्ताहभर बाद उसी के खेत में चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने इस बार खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर दो सब्बल, दो लोहे का खंभा और बोर का केबल चोरी करके ले गए। कमलेश काछी ने दूसरी बार भी थाने में लिखित शिकायत की और इस बार भी चोरों का नाम लिखकर दिया। लेकिन मोपका पुलिस पर इस बार कोई असर नहीं हुआ है। कार्रवाई करना तो दूर की बात है विधिवत रिपोर्ट भी दर्ज नहीं किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
