बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन किया जा रहा है। 6 जून से 15 जून तक आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश 6 प्रमुख टीमें भाग ले रही है। पूरा मैच राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में बिलासपुर बुल्स भी हिस्सा लेने जा रही है। बिलासपुर बुल्स की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके मशहूर ऑलराउंडर शशांक सिंह करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने होटल सिल्वर ओक में प्रीमियर लीग की जानकारी देते हुए बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ी रेलवे के सेरसा मैदान में अभ्यास कर रही है। खिलाड़ी फिल्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे है। 4 जून को टीम रायपुर के लिए रवाना होगी, जहां उनका पहला मुकाबला 6 जून को होगा। इसके बाद बिलासपुर बुल्स के अन्य मैच 8 जून, 9 जून और 11 जून को खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि सभी टीमों के साथ राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच शामिल किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का मार्गदर्शन और ट्रेनिंग मिल रही है। सबा करीम, श्रीविवेक राजदान, अकय मेहरा जैसे विश्व विख्याता कामेंटेटर मैच की कमेंट्री करेंगे। इसके अलावा BCCAI से चयनित एंपायर मैच की एंपारिंग करेंगे। सीपीएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेलीविजन पर किया जाएगा, जिससे राज्य और देशभर के दर्शक इस प्रतियोगिता का आनंद घर बैठे ले सकेंगे।
CCPL में कुल 6 टीमें भाग ले रही है जिसमें 1. बिलासपुर बुल्स 2. राजनंदगाँव पैचर 3. रायगढ़ लायन 4. बस्तर बाइरनन 5. सरगुजा 21ईगरस 6. रायपुर राइनोस शामिल है।
श्री तिवारी ने बताया बिलासपुर क्रिकेट संघ भी इस आयोजन को लेकर बेहद सक्रिय है और प्रयासरत है कि अधिक से अधिक स्कूली बच्चे और युवा खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचकर मैचों का सीधा आनंद लें और प्रोत्साहित हो।
तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कैच पकड़ने पर 10,000 का इनाम भी रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
