बिलासपुर। लाखो रूपये का बिजली समान लेकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 70 लाख रुपए का सामान लेकर भाग गया था और रीवा स्थित अपने घर में छुपा हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार रामा लाइफ सिटी सकरी निवासी कार्तिकेय तिवारी ने सकरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर के CSPDCL में पिछले साल से बिजली सुधार का कार्य चल रहा है। जिसका स्टोर मंगल भवन के सामने सेंदरी में स्थित है। बिजली सुधार का कार्य चालू करने के लिए विजय मिश्रा एवं उसके साथी को AB Cable, conductor और transformer समेत लाइन का कंपलीट समान दिया गया था। आरोपी और उसके साथी को दिए बिजली के सामनों की अनुमानित कीमत 60-70 लाख रुपए है। बिना बताए पूरा समान लेकर भाग गया। रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 316 (2) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी घटना कारित कर फरार हो गया। आरोपी विजय मिश्रा एवं उसके साथी का पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा की रीवा में होने जानकारी मिली। सूचना पर बिलासपुर पुलिस की टीम तत्काल रीवा, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई और आरोपी विजय मिश्रा को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया। इसके बाद पुरैना पोस्ट सोनौरा थाना रायपुर थाना रायपुर कचुलियान जिला रीवा (म.प्र.) से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी के अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफतार किया गया है। अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।अमानत में खयानत/चोरी/लुट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
