बिलासपुर। एक रेलवे अधिकारी द्वारा नर्स के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जिसमें अधिकारी ने नर्स को पार्टी के बहने अपने घर बुलाया और मौका देखते ही उसके साथ जबरदस्ती की। इसके अलावा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.05.2025 को महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि काम करने के दौरान फिरतू राम पटेल के साथ जान पहचान हुआ था। पटेल डिप्टी स्टेशन सुप्रीटेंडेंट है जबकि पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है। दिनांक 17.05.2025 की शाम को अपने घर में पार्टी होने की बात कहते हुये अपने घर गणेश वैली मोपका बुलाया और उसके घर में कुछ देर बैठने के बाद भोजन किया। इसके बाद वापस घर जाने की बात बोलने पर आरोपी फिरतू राम पटेल मौका पाकर अपने घर के बेडरूम में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। शिकायत के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी फिरतूराम पटेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर 28.05.25 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पीड़िता अनु.जन जाति वर्ग की है लिहाजा प्रकरण में धारा 3(2)5 एसटी/एससी एक्ट जोड़कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
फिरतू राम पटेल पिता स्व. महेत्तर पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी गणेश वेली मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
