बिलासपुर। राजकिशोर नगर बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय शालिनी कलसा ने शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचकर संकल्प तिवारी के खिलाफ फिर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया की श्री तिवारी ने उनकी ग्रेजुएशन की अंकसूची जो की बीएचएससी होम साइंस जीडीसी गर्ल्स कॉलेज गुरु घसीदास विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई थी उस अंक सूची को संकल्प तिवारी ने फर्जी तरीके से कूटरचना कर नाम बदल दिया और बीएससी कंप्यूटर साइंस सीएमडी कॉलेज गुरु घसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के रूप में अंकसूचित तैयार कर ली। उसमें संकल्प तिवारी ने जीडीसी गर्ल्स कॉलेज की जगह सीएमडी कॉलेज लिखवा लिया। रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, अंकसूची का उत्तीर्ण वर्ष भी एक जैसा ही है। गुरु घसीदास विश्वविद्यालय की उनकी अंकसूची में कॉपीराइट मोनो दोनों है लेकिन संकल्प तिवारी की अंकसूची में यह दोनों नहीं है। शालिनी कलसा ने बताया कि संकल्प तिवारी उनके पूर्व पति हैं जिससे वह अब अलग हो चुकी हैं। तिवारी A.13 बी ब्लॉक cv हाइट्स सरजू बगीचा मसानगंज बिलासपुर में रहते हैं और उन्होंने उनकी अंकसूची की नकल करके फार्मा कंपनियों में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहे हैं। उन्हें इसकी जानकारी काफी समय बाद लगी, जिसके बाद आरटीआई के जरिए उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से जानकारी मांगी तब इसका खुलासा हुआ। इस संबंध में 22 नवंबर 2024 को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था जिस पर अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। थाना सिविल लाइन ने भी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को सत्यापन के लिए पत्र लिखा था जिसमें उन्हें कूट रचना की जानकारी वाला पत्र प्राप्त हो चुका है। उसके बाद भी आरोपी पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शालिनी कलसा ने यह भी बताया कि वर्तमान में संकल्प तिवारी ने एक नई फर्जी अंकसूची मैथ्स यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा तैयार कर ली है उसके जरिए भी वह नौकरी कर रहा है। श्रीमती कलसा ने बताया कि अब उसे शिकायत वापस लेने के लिए श्री तिवारी धमकी दे रहे है। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने शुक्रवार को फिर से पुलिस अधीक्षक से मिलकर संकल्प तिवारी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसपी ने सिविल लाइन थाने को जांच कार्रवाई के लिए कहा है। श्रीमती कलसा ने संकल्प तिवारी से 10वीं और 12वीं के साथ ग्रेजुएशन की अंकसूची जप्त कर आगे की कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
