बिलासपुर। स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों को 8 लाख 2600 रुपये का चुना लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने खाते में पैसा जमा कराया और भाग गया था।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थानों को निर्देशित किया है। इसी बीच सेंट जेवियर स्कूल रानीसागर कोटा के प्राचार्य ने थाने में आकर शिकायत किया कि पूर्व में स्कूल के लेखापाल रहे जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन ने स्कूल में पढ़ने वाले 27 विद्यार्थी के अभिभावकों से स्कूल फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे लेकर स्कूल में जमा नहीं किया और फरार हो गया है। प्राचार्य के रिपोर्ट पर कोटा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 408, 420 भा. द.वि.66(घ) आई. टी.एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। इस शिकायत के बाद श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) SDOP कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
