रायगढ़। जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घरघोड़ा थाना के प्रभारी और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। इन पर एक व्यक्ति पर झूठे केस बनाने और फिर केस को कमजोर करने के लिए अवैध उगाही करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर जब जांच की गई तो सही पाई गई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम घरघोड़ी निवासी भूपदेव सिंह राठिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत किया था कि घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू (आर. 378) और प्रेम राठिया (आर. 13) ने उस पर महुआ शराब बनाने का झूठा केस दर्ज किया। इसके बाद केस को कमजोर करने के नाम पर डरा-धमकाकर जबरन पैसे की मांग की। इस गंभीर आरोप की जांच जब उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) से कराई गई तो सारी चीजें दूध की तरह साफ हो गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। उप पुलिस अधीक्षक ने अपने जांच प्रतिवेदन में साफ तौर पर कहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने पदीय कर्तव्यों का घोर उल्लंघन करते हुए अनैतिक और भ्रष्ट आचरण किया है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू और प्रेम राठिया को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग हड़कंप मच गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
हर्षवर्धन सिंह बैस (थाना प्रभारी, घरघोड़ा)
आरक्षक दिलीप साहू
आरक्षक प्रेम राठिया
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
