बिलासपुर। शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू होते ही शिक्षकों का विरोध भी शुरू हो गया है। इसी बीच एक शिक्षक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्रियों को अतिशेष बताते हुए पद समाप्त करने का सुझाव दे दिया है। साथ ही विधायकों के वेतनभत्ते में भी कटौती करने की मांग की है।
प्रदेश में इन दिनों शिक्षा विभाग में युक्ति युक्तकरण का दौर चल रहा है। युक्ति युक्त करण की प्रक्रिया तेज होते ही शिक्षकों का विरोध भी शुरू हो गया है। प्रथम चरण में स्कूलों का युक्तियुक्त कारण किया जा रहा है। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 10463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। जिसमें E संवर्ग के 5849 और टी संवर्ग के 4614 स्कूल शामिल हैं। इस प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहीन स्कूलों में भेजा जाएगा। ये अतिशेष को लेकर शिक्षकों में खलबली मची हुई है। एक शिक्षक ने तो प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश एक मुख्यमंत्री के होते हुए दो उप मुख्यमंत्री भी है। इनके वेतन, भत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं पर हर महीने सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। इस अतिरिक्त व्यय भार के कारण 57 हजार शिक्षकों की भर्ती अटकी हुई है। शिक्षा विभाग को बजट नहीं मिल रहा है। सरकार पर पड़ रहे वित्तीयभार को कम करने के लिए उपमुख्यमंत्री के दोनो पद समाप्त किए जाएं और विधायकों के वेतनभत्ते में कटौती की जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन

