

बिलासपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम, चुना पत्थर और डोलोमाइट समेत सभी खनिजों की कीमत बढ़ा दी है। नई दर से जिले के खनिज विभाग को पहले की तुलना में लगभग दुगना राजस्व मिलेगा। यही नहीं अवैध खनिजों के उत्खनन और परिवहन पर लगने वाला जुर्माना भी लगभग दुगना हो जाएगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा गठित कमेटी ने खनिजो के बाजार मूल्य का नए सिरे से निर्धारण किया है। बिलासपुर जिले में 2019 के बाद खनिजो की नई दरों का निर्धारण नहीं हुआ था। समान्यतः जब खनिजो की रॉयल्टी या अन्य करों में राज्य शासन कोई वृद्धि करता है तो उसी अनुपात में सभी दरों में बढ़ोतरी होती है और उसी आधार पर ही बाजार मूल्यों का निर्धारण किया जाता है। वर्ष 2018 के पश्चात् रॉयल्टी अथवा किसी भी करो में बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन खनिजो के खनन में उपयोग किये वाले मशीनों, डीजल की दरों, बिजली की दरों, भूमि के किराये की दरों, मजदूरी की दरों में व्यापक वृद्धि होने के कारण बाजार में खनिज शासकीय दरों के मुकाबले कहीं अधिक कीमत में बेचा जा रहा है। शासकीय बाजार मूल्य कम होने के कारण अवैध खनिजो के परिवहन, उत्तखनन और भंडारण में जप्त खनिजो पर जुर्माना भी कम लग रहा था।
कलेक्टर द्वारा गठित कमिटी ने खनिजो के बाजार मूल्य में वृद्धि के सभी कारणों पर विचार करके और बाजार में वर्तमान में चल रहे दरों के आधार पर खनिजो के लिए नया बाजार मूल्य निर्धारित किया है।
कलेक्टर द्वारा सभी निर्माण विभागों को भी नये दरों के हिसाब से राशि काटने के लिए पत्र जारी किया है। निर्माण विभागों में नई दर 1 जून 2025 से जारी होने वाले टेंडर में लागू होगा। 1 जून 2025 से दर्ज होने वाले सभी खनिजों के अवैध उत्तखनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त खनिज मात्र पर ये डर लागू होगा। खनिज विभाग ने जो नया दर लागू किया है उसके अनुसार चुना पत्थर 251 रु प्रति टन से बढ़ा कर 416 रु प्रति टन, डोलोमाईट 265 से बढाकर 430 रु प्रति टन, साधारण पत्थर 401 रु प्रति घन मीटर से 671 रु प्रति घन मीटर, रेत, मिट्टी, मूरम 184 रु प्रति घनमीटर से बढ़ा कर 360 रु प्रति घन मीटर किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
