बिलासपुर। पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र के वारंटियों के घर पुलिस ने दबिश दी और 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से 13 स्थायी वारंटी और 26 गिरफ्तारी वारंटी शामिल है। इस दौरान लम्बे समय से फरार 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई एवं 01 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में शहरी थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दो दिवसीय अभियान के दौरान सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी, चकरभाठा थाना क्षेत्र में सक्रिय गुंडा व निगरानी बदमाशों के घर पर जाकर गुजर-जाँच की गई और थानों में तलब कर पूछताछ किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी की गई। इस अभियान के दौरान 13 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 39 वारंट तामील किए गए। सालों से फरार 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल 147 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। थाना न आने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को उनके घर पर जाकर चेक किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
