बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विजय जांगिड़ का कहना है कि प्रदेश की सरकार शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है तो केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। सरकार जरूर बोल रही है कि हम नक्सलवाद को समाप्त कर रहे है लेकिन हमें तो लग रहा है कि उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे है।
संविधान सभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि युक्तियुक्त करण के नाम पर सरकारी स्कूलों में ताला लगाया जा रहा है, नौकरियां खत्म की जा रही है। निजी स्कूलों को बढावा दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
एक सवाल जवाब में विजय जांगिड़ ने बताया कि पिछले 11 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। विपक्ष और जनता के अधिकारों को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को हथियार बनाया है। आज जनता कांग्रेस के साथ आवाज बुलन्द कर रही है। बाबा साहेब के संविधान के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है।
जांगिड़ ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि अपोलो जाने के लिए रास्ता बनाने के लिए बसी बसायी बस्तियों को विस्थापित किया जा रहा है। गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। गरीबों की पीड़ा और सरकार की मनमर्जी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। दोनो कांग्रेस अध्यक्षकों को निर्देश देंगे कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लडाई लड़ें।
चावल उत्सव के सवाल पर विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार पहले यह बताए कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर निजी स्कूलों को क्यों बढावा दे रहे हैं। दरअसल सरकार ऐसा कर ना केवल शिक्षा की गुणवत्ता चौपट कर रही है। पढे लिखे युवाओं के लिए नौकरी का दरवाजा बन्द कर रहे है। निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूलों पर ताला जड़ा जा रहा है। सरकार ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है वो शऱाब की ज्यादा से ज्यादा दुकान खोलो और स्कूलों को बन्द करो। इसके अलावा सरकार की कोई नीती नहीं है। यदि शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होता तो सरकार पांच हजार शिक्षकों को नोटिस नहीं थमाती।
विजय जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करती है। कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर विकास से ध्यान हटाकर जनता को उलझाना ही भाजपा का काम है। विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार बताए कि दो साल में किया क्या है। केन्द्र सरकार बताए 11 साल में कौन सा काम किया है। हां 11 साल में योजनाओं का नाम बदलने और जुमलेबाजी के अलावा केन्द्र सरकार ने किया क्या है।
नक्सलवाद के खात्मा को लेकर जांगिड़ ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होना बहुत जरूरी है। लेकिन हमें सावधान रहना होगा। भाजपा की मंशा को जानना बहुूत जरूरी है। हमारा हमेशा कहना है कि कोई निर्दोष गोली का शिकार ना हो। हमे जानना होगा कि कहीं नक्सलियों के खात्मे के बहाने उद्योगपतियों को बसाने का प्रयास तो नहीं कर रही है। उनके लिए रेड कारपेट तो नहीं बिछाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
