बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के एक फार्म हाउस में रेड मारकर पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है जिसमें फड़ चलाने युवक भी शामिल है। पकड़े गए सभी जुआरी करोड़पति है और अलग अलग क्षेत्र के फॉर्महाउस में घूम घूमकर जुआ खेलते है। पुलिस ने इनसे 304200रू नगद जप्त किया है। इसके अलावा 5 कार एवं 17 नग मोबाईल भी जप्त किया गया है।
शहर के होटल से लेकर आसपास के फार्म हाउस शानदार जुआ अड्डा बने हुए है। ऐसा कोई फॉर्महाउस नहीं है जहां जुआरियों की महफिल ना जमती है। रसूखदार जुआरी स्थान बदल बदलकर जुआ खेल रहे है। जुए की महफिल कभी इस फार्म हाउस में तो कभी उस फार्म हाउस में लग रग रही है। जुए की हर फड़ में शराब और कबाब की भरपूर व्यवस्था भी रखी जाती है। कोटा क्षेत्र के ऐसे ही एक फार्म हाउस में रविवार को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस ने रेड कार्रवाई की। फार्म हाउस का मालिक और फड़ संचालक बंटी कश्यप है। जब पुलिस की रेड पड़ी तो कुछ जुआरी तो भाग निकले लेकिन 14 धारा गए। जिनको पुलिस ने पकड़ा है उनमें मिश्रीलाल कश्यप, हरिओम साहू, दीपक सोनी, ज्वाला सूर्यवंशी, प्रदीप पाण्डेय, राकेश कहार, शांतनु बघेल, राजेन्द्र कुम्हारे, मनोज कश्यप, यशोधर कश्यप, सागर कश्यप, महेन्द्र वर्मा, सिरीश कश्यप एवं राजकुमार तेजवानी शामिल है। पुलिस ने फड़ से और जुआरियों से 3 लाख 4200रू नगद जप्त किया है। इसके अलावा 17 नग मोबाईल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके 5 चारपहिया गाड़ी भी जप्त किया है। जिसमें इनोवा क्र. CG10 AE 8187, टिआगो कार क्र. CG 10 AM 1573, बलैनो कार क्र. CG 10 AZ 5491, किया सेल्टॉस कार क्र. CG 10 BK 3849 एवं विटारा ब्रेजा कार क्र. CG 10 BE 7804 शामिल है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया जा रहा है।
नाम आरोपीगण :-
01. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव कश्यप उम्र 68 वर्ष निवासी तेलीपारा अजित हॉटल के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
02. हरिओम साहू पिता रमाकांत साहू उम्र 44 वर्ष निवासी खमतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
03. दीपक सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी अशोक विहार चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
04. ज्वाला सूर्यवंशी पिता स्व. छेदीलाल सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी मंगला आजाद चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
05. प्रदीप पाण्डेय पिता जे.पी. पाण्डेय उम्र 42 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
06. राकेश कहार पिता समय लाल कहार उम्र 48 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह सरकण्डा।
07. शांतनु बघेल पिता तेजूराम बघेल उम्र 40 वर्ष निासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा।
08. राजेन्द्र कुम्हारे पिता बाबूराम कुम्हारे उम्र 61 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होॅलट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
09. मनोज कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप उम्र 43 वर्ष निवासी कुदुदण्ड माताचौरा के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
10. यशोधर कश्यप पिता राजेश कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
11. सगर कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी गली नं. 3, करबला रोड थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।
12. महेन्द्र वर्मा पिता अशोक कुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी तेलीपारा मेडिकल काम्प्लेक्स थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
13. सिरीश कश्यप पिता स्व. धु्रव कश्यप उम्र 50 वर्ष निवासी ईमलीपारा पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली।
14. राज कुमार तेजवानी पिता स्व. खिमन दास तेजवानी उम्र 61 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
