बिलासपुर। क्राईम रिपोर्टर बताकर ईट्ट भट्ठा संचालक एवं ट्रैक्टर चालकों से अवैध उगाही करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।
बिल्हा निवासी शैलेन्द्र प्रजापति ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कार क्रमांक सीजी 04 क्युई 6382 में सवार होकर तीन लोग उनके पास भट्ठा में आए। कार के सामने नंबर प्लेट में क्राईम रिपोर्टर लिखा था। कार में 02 पुरूष और 01 महिला सवार थे। तीनों उससे ईट भट्ठा संचालित करने से संबंधित जानकारी ली। जब उनको बताया कि उसके पास एनओसी नही है तो कहने लगे 27000 रूपये दो नहीं तो खबरों मे तुम्हारा नाम अवैध भट्ठा संचालित करने वाले के रूम मे प्रकाशित करेगें। तो उसने आरोपियो को 1500 रूपये नगदी भयवश दिया। जब वह अपने पहचान के अन्य व्यक्ति से उनकी बात कराया तब वे तीनो मौके से भयभीत होकर भाग गये। शाम होते होते प्रार्थी को यह भी पता चला कि आरोपियो के द्वारा मंगला गांव के अन्य ईट भट्ठा संचालको और ट्रैक्टर चालकों से भी अपने आपको क्राईम रिपोर्टर होने का भय दिखाकर अवैध रूप से पैसों की मांग किया गया है। हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपीगण मंगला के ईट भट्ठा के पास अवैध उगाही करने के उदेद्श्य से विचरण करते मिले। जिन्हे ग्रामीणो के सहयोग से थाना तलब किया गया। पूछताछ करने पर घटनाकारित करना स्वीकार किये। आरोपियो के कब्जे से नकदी 1500 रूपये (500-500 के तीन नोट) एवं क्राईम रिपोर्टर लिखा हुआ वाहन सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी, महिला आरक्षक सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपीगण – 1. नारायण सिंह घृतलहरे पिता कुमार घृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी कटई थाना चंदनू जिला बेतेतरा छ0ग0।
2. दीपकुमारी रजक पिता बोधी रजक उम्र 25 वर्ष निवासी गोढीखुर थाना नवागढ, जिला बेतेतरा छ0ग0।
3. सियाराम घृतलहरे पिता मंगलदास घृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ0ग0।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
