

बिलासपुर। सुशासन तिहार को समाप्त हुए सप्ताहभर भी नहीं हुए है निराकरण की पोल खुलने लगी है। कलेक्टर के जनदर्शन में मंगलवार को सौ से ज्यादा आवेदन आए जिसमें शिकायतों के अलावा कई महत्वपूर्ण मांगे थी। जनदर्शन में फरियादियों की सुशासन तिहार की सफलता पर सवाल खड़े कर दिए है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साप्ताहिक जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसके त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज रतनपुर नगर पालिक परिषद के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद ने शासकीय प्राथमिक शाला रानीपारा स्कूल मैदान में समतलीकरण एवं फिलिंग कराने संबंधी आवेदन दिए। उन्होंने बताया कि स्कूल मैदान में गड्ढे होने के कारण प्रवेश गेट के सामने 2-3 फीट पानी भर जाता है जिससे बच्चों को स्कूल परिसर के अंदर जाने में परेशानी होती है। कलेक्टर ने सीएमओ रतनपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सिरगिट्टी निवासियों ने निस्तारी के लिए रास्ता दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिए। उन्होंने बताया कि रेल्वे द्वारा बाउंड्री वाल खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया गया है इस रास्ते से ही 3000 से अधिक परिवारों के आवाजाही का रास्ता बंद हो गया है। स्कूली बच्चों के लिए यह एकमात्र रास्ता था। इस मामले को कलेक्टर ने SDM बिलासपुर को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने उनके निजी भूमि को शासकीय भूमि घोषित कर अवैध प्लॉटिंग करने संबंधी शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने एसडीएम कोटा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 04 सिद्धी विनायक फेस 2 निवासियों ने मोहल्ले में मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिए। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में पानी, नाली और बिजली संबंधी समस्याएं है। कलेक्टर ने आवेदन नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए। जूनी लाईन निवासी कुंज बिहारी सोन्थलिया ने अरपा नदी के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने एवं पुराना बस स्टैण्ड, तेलीपारा से सिटी बस संचालित कराने संबंधी आवेदन दिए। कलेक्टर ने आवेदन नगर निगम कमिश्नर को देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नूतन चौक सरकण्डा निवासी राजेश द्वारा ताइक्वांडो खेल के नियमित प्रशिक्षण के लिए राजा रघुराज सिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल की अनुमति देने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने आवेदन नगर निगम कमिश्नर को देते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
