बिलासपुर। शहर के बीच शनिचरी बाजार में बुधवार तड़के 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब दो दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। सुबह तड़के आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।
बुधवार तड़के शनिचरी की दुकानों में आग लगने से शहर में हड़कंप मच गया। आग एक दुकान में लगी जो काफी तेजी से दूसरे दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक दुकानें धू धूकर जलने लगी। जिन दुकानों में आग लगी है वह कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल, किराना, कपड़ा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3-4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकानों में रखे समान जलकर राख बन चुके थे। आग की खबर मिलते व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
आग से 50-60 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिचरी बाजार की तंग गलियों में मशक्कत करनी पड़ी। जिन दुकानों में आग लगी थी वहां तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। यही वजह है कि जब तक आग को काबू में किया गया, तब तक दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो चुके थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
