बिलासपुर। पूर्व विधायक अरुण तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिनों से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक में अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। वे फेसबुक में PM को नर्रू लिख रहे थे। आज जब गिरफ्तार हुए तो वो डर के मारे कहने लगे कि मेरा फेसबुक ID हैक हुआ है। आपको बता दे राजनीति के क्षेत्र में अरुण तिवारी बेहद बदनाम चेहरा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही उन्हें कई बार कूट चुके है।
सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी पत्नी और मां को लेकर लगातार फेसबुक में अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। साथ ही वे हुंकार भी भर रहे थे कि वो किसी को डरते नहीं। फेसबुक में टिप्पणी करते हुए न तो वो प्रधानमंत्री की गरिमा का ख्याल रख रहे थे और न ही अपनी पूर्व विधायक होने का परवाह कर रहे थे। यही कारण है कि रणजीत यादव नमक एक व्यक्ति ने उनकी पोस्ट को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत कर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया कि अरुण तिवारी की फेसबुक आईडी से पीएम मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो न केवल नैतिक रूप से अनुचित है, बल्कि कानूननी दृष्टि से उचित है। उनकी यह टिप्पणी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। FIR दर्ज होने के बाद अरुण तिवारी को समझ आ गया कि अब कार्रवाई होने वाली है। यही कारण की डर के मारे हैक हो चुके फेसबुक ID से सफाई देते हुए लिखा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद कोई ऐसी पोस्ट नहीं की है और यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। तिवारी ने कहा, “मेरे फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, मैं इस प्रकार की भाषा का समर्थन नहीं करता।” इसके पहले उन्होंने अपने फेसबुक में यह भी लिखा कि उनकी पोती फेसबुक में कुछ लिखने से मना कर रही है। इसलिए पोती की बात माननी पड़ेगी। फिलहाल पुलिस ने अरुण तिवारी को उनके रतनपुर स्थित फॉर्महाउस से गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई है और पूछताछ कर रही है।
00 मामला दर्ज करने की मांग
3 दिन पहले किसी ईश्वर दुबे नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक में ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए बृजमोहन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अश्लील टिप्पणी पोस्ट कर दी थी। जैसे ही इस बात की जानकारी भाजपा नेताओं को हुई उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शरद गुप्ता, नितेश मिश्रा, स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मंगलवार रात वैशाली नगर थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी और मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि बृजमोहन सिंह वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं। कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाली है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
