बिलासपुर। युक्तियुक्तकरण को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष में प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने युक्तियुक्तकरण के औचित्य बताया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षक विहीन अथवा एकलशिक्षकीय नहीं रहे, इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। बच्चों को शिक्षकों की मांग करने के लिए कलेक्ट्रेट नहीं आना पड़ेगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि युक्तियुक्तकरण का काम पूरी तरह से पारदर्शी हुआ है। पहले स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया इसके बाद अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकविहीन स्कूलों में ट्रांसफर किया गया।बिलासपुर जिले के कोटा के खपराखोल, कुसुमखेडा, मस्तूरी के सबरियाडेरा लोहर्सी और तखतपुर के डिलवापारा आदिवासी बैगा बाहुल्य ग्राम है। यहां के स्कूल शिक्षक विहीन थे। यहाँ के स्कूलों में 02-02 शिक्षक दिये गये है। इसी प्रकार एकल शिक्षकीय पूर्व माध्यमिक शाला चितवार (तखतपुर). जैतपुर (मस्तूरी), तरवा व नगोई (कोटा) में 03-03 शिक्षक की व्यवस्था की गई है। शिक्षकविहीन शाला शास. हाईस्कूल कुकुदा (मस्तूरी) में 05, सैदा (तखतपुर) में 04, कुकुर्दीकला (मस्तूरी) में 03 शिक्षक दिये गये है। शहर के भीतर पूर्व माध्यमिक शाला तारबहार (बिल्हा) में 11 शिक्षक पदस्थ थें, जबकि छात्रों को दर्ज संख्या मात्र 142 है। ऐसे अतिशेष शिक्षकों को अन्यत्र शालाओं पदस्थापना दी गई है। जब कलेक्टर संजय अग्रवाल से पूछा गया कि इस युक्तियुक्तकरण के बाद स्कूल के बच्चे कलेक्टर के दरवाजे में शिक्षक मांगने तो नहीं आएंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। इसलिए ऐसी नौबत नहीं आएगी। किसी भी गांव के बच्चों को उनके स्कूल में शिक्षक नहीं होने की शिकायत नहीं होगी। प्रेसवार्ता में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त संचालक शिक्षा आरएन आदित्य, डीईओ अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब पोर्टल से जुड़े मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने उनके द्वारा किए गए सवालों का भी जवाब दिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
