बिलासपुर। वन विभाग के कर्मचारियों से गाली गलौच करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है। आरोपियों को रेंजर ने लकड़ी चोरी करते हुए पकड़ लिया था।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.06.2025 को विवेक देवांगन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा (कोटा वन वृत) ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01.06.2025 को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरिया में कुछ लोग अवैध रूप से सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे है। सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी की कार्यवाही की गई। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्रवाई को प्रभावित करने का भी प्रयास किया। इस शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। इसके बाद कोटा पुलिस ने 01. भुरूवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष 02. सकून बाई गोंड पति टमपाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू का विशेष भूमिका रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर सेमरिया में हो लकड़ी तस्करों ने जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। उन्हें सेमरिया में लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर वन विभाग की टीम सर्चिंग करते हुए रात करीब 12 बजे सेमरिया बीट पहुंची थी। लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर से पिकअप वाहन में लकड़ी लोड कर रहे थे। वनकर्मी उन्हें घेरते हुए करीब पहुंचे तो लकड़ी तस्करों ने रॉड, लाठी और कुल्हाड़ी से वनकर्मियों पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए वनकर्मियों को वहां से भागना पड़ा था। लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे को तस्करों ने पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर वहां से भाग निकले थे। काफी देर बाद भी डिप्टी रेंजर साथियों के पास नहीं पहुंचे, तो वनकर्मी वापस जंगल उन्हें तलाश करने पहुंचे। इस दौरान वनकर्मियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी थे। डिप्टी रेंजर घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। तत्काल उन्हें कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।
नाम आरोपी :–
01. भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष
2. सकून बाई गोंड पति तम्पाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष साकिनान ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
