बिलासपुर। घरेलू गैस सिलेन्डर का अवैध तरीके से रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली मशीन के साथ 6 घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि आर्या गैस रिपेयरिंग दुकान एवं पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग दुकान के संचालक अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर की रिफिलिंग कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर दोनो दुकानों में रेड कार्यवाही की। आर्य गैस रिपेयरिंग के संचालक जितेन्द्र पटेल अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये मिल गया। दुकान की तलाशी लेने पर 4 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। इसी तरह पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग संचालक मानस साहू भी गैस रिफिलिंग करते हुये मिला। उसके दुकान की तलाशी लेने पर 2 नग सिलेण्डर बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 नग घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधि. 1985 के तहत् कार्यवाही किया गया है।
नाम आरोपी –
1. जितेन्द्र पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी कालीमंदिर के पास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मानस साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई मस्जिद के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
