कोंडागांव। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोंडागांव के नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार ने अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के महात्मा गांधी वार्ड निवासी राधाकृष्ण देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उसके सरगीपाल स्थित भूमि में अवैध कब्जा किये जाने पर उसके द्वारा भूमि का सीमांकन करवाया गया था। इसके बाद तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) कोण्डागांव में कब्जा हटाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर सुनवाई के बाद तहसीलदार (नजूल शाखा) कोण्डागांव के द्वारा भूमि का निरीक्षण कर प्रार्थी के पक्ष में आदेश जारी किया गया। इस आदेश की नकल निकालने के लिये आवेदन प्रस्तुत करने पर तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर ने 15,000 रू. रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद आज 06.06.2025 को योजना बनाकर पीड़ित से तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15,000 रू. रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही तहसीलदार में रिश्वत की रकम ली ACB की टिम ने उसे रंगे हाथो पकड़ा लिया। आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित प्रार्थी ने नायब तहसीलदार को कब्जा हटाने की कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपए पहले दे चुका था। इसके बाद उसने 15 हजार रुपए और मांगे थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
