रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में जप्त 46 पिकअप और ट्रक राजसात, 21 वाहनों को नीलाम करने हुए आदेश

बिलासपुर। रायगढ़ पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक साल में जप्त 46 ट्रक और पिकअप को राजसात कर लिया गया है। इसके से 21 वाहनों को नीलाम करने के आदेश दे दिए गए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ में पद संभालते ही गौ तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। ऑपरेशन शंखनाद के माध्यम से जनवरी 2024 से अब तक गौ-तस्करों के विरूद्ध कुल 85 मामले बनाए गए। इसमें 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 900 से अधिक गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है।गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में पीकअप और ट्रक का उपयोग किया गया था। ऑपरेशन शंखनाद में तस्करी में उपयोग होने वाले कुल 46 वाहन को जप्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ है। जप्त अधिकतर वाहन झारखण्ड रजिस्ट्रेशन का होना पाया गया है। इसमें से 21 वाहनों को राजसात किया जा चुका है, शेष वाहनो के भी राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के प्रतिवेदन पर राजसात किस गए 21 वाहनों को नीलाम करने की अनुमति जिले के कलेक्टर रोहित ब्यास ने दे दी है। इसके पहले वाहन मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था। लेकिन किसी ने भी अपना पक्ष नहीं रखा। जल्द ही इन वाहनों को नीलाम कर प्राप्त राशि शासकीय खजाने में जमा कराया जायेगा।
पिछले दिनों में पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FN-4830 के मालिक मो. जलालुद्दीन पिता मो. फनुद्दीन निवासी साईंटांगरटोली, पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM-4170 के मालिक मो. मोगेरह अंसारी पिता मो. मेराज अंसारी पता रहमत नगर सिसई, छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EU-9753 के मालिक नन्दू गन्झू पिता बंधन गंझू निवासी कनाडीह बुर्मू जिला रांची (झारखंड) एवं पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE-7395 के मालिक कामरान फरास निवासी लपराटोली थाना भरनो जिला गुमला (झारखंड) को राजसात कराया गया है। ये सभी अपने वाहनों से गौ-वंश की तस्करी कराते थे।

गई जप्त वाहनों की सूची:-

1-ट्रक क्रमांक JH01EP/9416
2- पिकअप वाहन क्रमांक JH01EV/4710
3-टाटा सूमो क्रमांक JH08A/7899
4-पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 A-5617
5-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FA-4057
6- पिकअप वाहन क्रमांक JH01ET/1547
7- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FF/4925
8- पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7804
9- पिकअप वाहन क्रमांक JH03L/9806
10- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FE/9799
11- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR/2481
12- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FJ/2568
13-पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7954
14- ट्रक क्रमांक JH 01 AR/7060
15- पिकअप वाहन क्रमांक JH 13 E/5516
16- स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 C/0918
17-स्कार्पियो वाहन क्रमांक OR 16 B/7655
18-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FN-4830
19-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE-7395
20-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM-4170
21-छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EU-9753

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *