बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने झपटमारी के फरार आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपियों से 2 लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त किए है। चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राममूर्ति साहू पिता दशरथ लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 56, चांटीडीह सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2025 को वह अपने ससुराल से वापस चांटीडीह जा रहा था। तभी रात्रि में करीब 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था। उसी समय वहां पर खड़े दो लड़के आये और मोबाईल एवं गले में पहने सोने के चैन को झपटा मारकर बैराज की ओर भाग गये है। इस रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में आरोपी अंकित साहू फरार था आज दिनांक 07.06.2025 को सूचना मिली कि अंकित साहू शनिचरी रपटा में सोने चांदी के जेवर बिक्री करने के लिए घूम रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी अंकित साहू को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने साथी दादू उर्फ मनीष गंधर्व के साथ मिलकर झपटमारी करना स्वीकार किया और बताया कि चिंगराजपारा में भी एक मकान में अपने अन्य साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर सोने चांदी के जेवर किमती करीब 200000रू. की चोरी की है। कुछ गहने रतनपुर के ज्वेलर्स पंकज सोनी के पास 30000रू. में बेचा है। साथी अनीश मेमन अपनी मां शबाना बेगम के माध्यम से छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक में कुछ जेवर को गिरवी रखा है। आरोपी ने अपने पास रखे जेवर को बरामद कराया। बरामद जेवर के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि 05.06.2025 को श्रीमति अनुपा साहू निवासी चिंगराजपारा के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 805/2025 धारा 331(4) 305(ए) बीएनस के तहत अपराध दर्ज है। चोरी के जेवर खरीदी करने वाले सुनार पंकज सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी बनियापारा रतनपुर एवं आरोपी अनीश मेमन के मा शबाना बेगम पति शाहिद खान उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर बड़ी बाजार हा.मु. नूतन चौक सरकण्डा को गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी अंकित साहू को दोनो प्रकरणों में पृथक-पृथक एवं आरोपी अनीश मेमन को अप.क्र. 805/25 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर एस के पाटले और आर संजीव जांगड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा है जिनकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है।
नाम आरोपी :-
01. अंकित साहू पिता गजेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष निवासी खरगहना थाना कोटा, हा.मु. चांटीडीह सब्जीमण्डी सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अनीश मेमन उर्फ परवेज पिता साहिद मेमन उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर बड़ी बाजार, हा.मु. नूतन चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
