बिलासपुर। DEO ने बुधवार को कुछ गिनेचुने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक स्कूल से नदारत मिले। लेकिन DEO की ओर से केवल नोटिस जारी करने के निर्देश हुए है। जबकि शिक्षकों की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। क्योंकि अभी शाला प्रवेश उत्सव चल रहा है।
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बिल्हा विकास खंड के शास. हाईस्कूल जरहाभांठा सिंधीकालोनी, शासकीय पूर्व एवं प्राथ. शाला मंगला बिलासपुर एवं शास.उ.मा.शाला सिरगिट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शास. हाईस्कूल जरहाभांठा सिंधीकालोनी, वि. खं. बिल्हा में श्रीमती अंबिका साहू, श्रीमती रितेश्वरी चतुर्वेदी, श्रीमती संगीता यादव सभी व्याख्याता प्रार्थना के दौरान अनुपस्थित पाए गए। शासकीय संस्था में पदस्थ लिपिक रितुपर्ण सिंह ने उपस्थिति पंजी में 29.05.2025 से 17.06.2025 तक हस्ताक्षर ही नहीं किया था। पूर्व एवं प्राथ. शाला मंगला बिलासपुर में यूआरसी वासुदेव पाण्डेय द्वारा जब सुबह 7.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया तो स्कूल खुला ही नहीं था। स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षक/शिक्षिकाऐ अब अनुपस्थित थे। स्कूल में कार्यरत व्याख्याता, प्रधान पाठक एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ हो अधोहस्ताक्षर के समक्ष उपस्थित होकर 03 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अकार्य दिवस मानकर एक दिन का वेतन रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के दौरान शास.उ.मा.शाला सिरगिट्टी में शासन के निर्देशानुसार निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का स्केनिंग का कार्य किया जा रहा था। मौके पर नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया जा रहा था। DEO ने स्कूल के प्रधान अध्यापक को यूडाईस एवं अपार आईडी. को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान शहरी स्रोत केन्द्र समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, सी.ए.सी.विकास साहू एवं आशीष वर्मा साथ में उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
