बिलासपुर। पुलिस ने दिनभर कार्रवाई करके कोटपा एक्ट के तहत 140 मामले बनाए है। दूसरी ओर शहर के रईसजादे एक आलीशान होटल के कमरे में हुक्का के छल्ले उड़ाते पकड़े गए है। होटल का कमरा किसी और के नाम पर बुक था और ऐश कोई और कर रहे थे।
26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में तंबाकू के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर तंबाकू सेवन करने वालों एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत COTPA एक्ट 2003 के तहत कुल 140 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं। इस कार्रवाई के ₹33100 रूपए जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान के दौरान ऐसे स्थानों की पहचान की गई जहाँ नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। स्कूल परिसरों के 100 मीटर के भीतर संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों की भी जांच की गई और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई। पुलिस का ये अभियान बुधवार को दिनभर चला और शाम होते होते मुखबिर से एक आलीशान होटल के कमरे में लड़के लड़कियों के हुक्का पार्टी करने की सूचना मिल गई। मुखबिर की सूचना मिली कि होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर बाहरी और संदिग्ध व्यक्ति आकर रुके हैं।
सूचना के आधार पर मौके पर जाकर होटल प्रबंधन से पूछताछ की गई तथा आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई। रजिस्टर में दर्ज विवरण के आधार पर सभी कमरों की विधिवत जांच की गई।लेकिन कमरा नंबर 2008 जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, की जांच करने पर उसमें पाँच युवक एवं दो अन्य युवतियाँ पाई गईं। कमरे में शराब का सेवन किया जा रहा था और हुक्का पीकर छल्ले उड़ाए जा रहे थे। कमरे में पाई गई गतिविधियों को देखते हुए सभी लड़के लड़कियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक होने के बावजूद अन्य व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए जाने के मामले में होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। नगरीय निकाय विभाग को सख्त वैधानिक कार्रवाई हेतु पत्राचार भी किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
